सेवन ऑफ वैड्स

कार्ड के गुण- फाइव ऑफ वैड्स की भांति यह कार्ड भी शुरुआती संतुष्टि और पूर्णता के बाद संघर्ष की सूचना देता है। सेवन ऑफ वैड्स नामक कार्ड धैर्य, आत्मविश्वास, इच्छा शक्ति, ऊर्जा, साहस आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- संघर्ष, चुनौतियां, प्रतिस्पर्धा, बाधाएं, इच्छाशक्ति का अभाव, आक्रामकता।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से धैर्य और आत्मविश्वास से चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे। ऊर्जा और साहस से कार्य करेंगे तो जीत हासिल कर पाएंगे। स्वयं को एकाग्र बनाए रखेंगे तो अच्छा होगा। इच्छाशक्ति का प्रयोग करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा।

नकारात्मक घटनाएं- यह कार्ड चुनौती और संघर्ष का कार्ड है, अत: चलते हुए सफल व्यवसाय में चुनौतियां और बाधाएं आएंगी। प्रतियोगी परिस्थितियों में बहाव के विरुद्ध संघर्ष करना पड़ेगा। इच्छाशक्ति के अभाव में हिम्मत खो देंगे।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285