सेवन ऑफ कप्स
|
कार्ड के गुण- यह स्वप्न तथा इच्छा से जुड़ा हुआ कार्ड है। सेवन ऑफ कप्स नामक कार्ड स्वप्न, धन, सुंदरता, जोश, रचनात्मकता, ऊर्जा, शांति, घर, इच्छा आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- स्वप्नद्रष्टा होना, वास्तविकताओं के प्रति लापरवाही, व्यवस्था का अभाव।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से परिस्थितियों व चीजों में संतुलन बनेगा। अच्छे स्वप्न देखें तथा उनको वास्तविक रूप देने के लिए अपनी रचनात्मक ऊर्जा का प्रयोग करें तो अच्छा होगा। एक निश्चित परियोजना का चयन करेंगे तो लाभान्वित होंगे।
नकारात्मक घटनाएं- सपनों और कल्पनाओं में ही जकड़े रहने के कारण आपकी स्थिति स्थिर हो जाएगी, जीवन की सच्चाइयों के प्रति लापरवाही बरतने से मुसीबतों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
|
|