सिक्स ऑफ वैड्स
|
कार्ड के गुण- सिक्स ऑफ वैड्स नामक कार्ड विजय, सफलता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, यात्रा, महात्वाकांक्षाओं आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा।अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- घमंड, अक्खड़ता, श्रम के प्रतिफल में विलम्ब, शत्रुओं की विजय, बुरी खबरें।
सकारात्मक घटनाएं- इसका प्रकटीकरण आपके जीवन का सर्वोच्च सुखद समय है, अत: आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी व अत्यधिक सफलता की प्राप्ति होगी। अच्छे लोगों का सान्निध्य प्राप्त होगा। घमंड और अक्खड़ता के शिकार न हों तो अच्छा होगा।
नकारात्मक घटनाएं- श्रम का प्रतिफल देर से मिलेगा। घमंड और अक्खड़ता के कारण राह में कठिनाइयां आएंगी व बुरी खबरें मिलेंगी। शत्रुओं की सफलता से हानि होगी।
|
|