सिक्स ऑफ कप्स

कार्ड के गुण- सिक्स ऑफ कप्स नामक कार्ड यात्रा, आंदोलन, जन्म, वृद्धि, नई शुरुआत, सुरक्षा, संबंध-(पारस्परिक, पारिवारिक, प्रेम, मित्र), सामंजस्य, सामूहिक जुड़ाव आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- निर्भरता, उद्देश्य से भटकाव, कड़वाहट, भ्रष्टता, क्रूरता, दुख, अतीत को न छोड़ना न उसी में खोए रहना।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से नए संबंध बनेंगे। अपने अंदर के शिशु को स्वयं पर हावी न होने दें अपितु अधिक समय बच्चों के साथ खेलकर, हंसी-मजाक कर व्यतीत करें। खुद को सकारात्मक रखेंगे तो लाभ होगा। अतीत को भूलकर वर्तमान में जीने की कोशिश करेंगे तो अच्छा होगा।

नकारात्मक घटनाएं- आप अपने उद्देश्यों से भटक सकते हैं। आपमें भ्रष्टता, कड़वाहट और क्रूरता घर बना लेंगी जिसके कारण पुरानी मित्रता से हाथ धोना पड़ेगा तथा दुख का सामना करना पड़ेगा। घरेलू जीवन दुखमय होगा। बच्चों की मृत्यु तक हो सकती है। अतीत में ही खोए रहने के कारण भावनात्मक रूप से क्षति का सामना करना पड़ेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285