फोर ऑफ वैड्स

कार्ड के गुण- फोर ऑफ वैड्स नामक कार्ड आश्चर्य, रोमांच, सफलता, समृद्धि, विकास, विवाह, जन्मदिन, आजादी, पूर्णता, स्थायित्व, आस्था आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- उत्तेजना, प्रतिबद्धता का अभाव, अस्थिर संबंध, विचारों में भिन्नता, भागीदारी में भेदभाव, परियोजना के आरंभिक चरण में असफलता, असंतुष्टि, मन
में बेचैनी, हताशा, निराशा।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक समस्याओं से उबरकर कार्य करने पर विकास और समृद्धि आपकी होगी। हताशा और निराशा को छोड़, कार्य को पूर्ण करें तो चमत्कारी परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी मनोवांछित इच्छाएं पूर्ण होंगी।

नकारात्मक घटनाएं- अधीरता, उत्तेजना तथा भागीदारी में भेदभाव के कारण परियोजना/व्यवसाय में असफलता का सामना करना पड़ेगा। प्रतिबद्धता के अभाव तथा विचारों में भिन्नता के कारण प्रेम में हताशा और निराशा होगी। अस्थिर संबंधों के कारण मन में बेचैनी तथा असंतुष्टि रहेगी। शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285