फोर ऑफ कप्स

कार्ड के गुण- कोर ऑफ कप्स नामक कार्ड व्यवसाय, संबंध, सफलता, विवेक, श्रम, संथम, योजना, कार्य, घटना आदि में भए रोजगार, आदि बातों से संबंधित विचार, सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- निराशा, उदासीनता, अनिश्चित स्थिति।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से अपने क्रियाकलापों में हुई गलतियों का निराकरण करने तथा अनुत्तरित सवालों के जवाब ढूंढने में सफल होंगे। बिगड़ी हुई परिस्थितियों पर अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखेंगे तो लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा तथा नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। लाभान्वित होने के लिए विभिन्न अवसरों में से विवेक द्वारा उचित अवसर चुनकर श्रम करने से उद्देश्य व सफलता की प्राप्ति होगी। नए संबंधों से आनंद मिलेगा।

नकारात्मक घटनाएं- अपने क्रियाकलापों में हुई गलतियों का निराकरण करने में अथाह श्रम करना पड़ सकता है। उदासीनता के कारण आप उपयुक्त अवसर गंवा सकते हैं। परिश्रम करने के बाद भी सवालों के जवाबों की खोज में बेचैन रहेंगे।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285