फाइव ऑफ वैड्स
|
कार्ड के गुण- फाइव ऑफ वैड्स नामक कार्ड प्रयास, जोश, साहस, धैर्य, महत्वाकांक्षाओं, लाभ आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- व्यक्तिगत संघर्ष, सभी कामों का उल्टा होना, प्रतिस्पर्धा, क्रोध, घृणा, हताशा, रेस व जुए के कारण हानि, अत्यधिक श्रम, सभी के स्वयं के प्रति विरोधी होने का आभास, असंतुलन।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से विरोध और संघर्ष समाप्त होंगे। धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करने पर सभी उपलब्धियों की प्राप्ति होगी। जोश व साहस से कार्य करने पर महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में सफल होंगे। क्रोध व हताशा का दमन करने पर प्रगति की राह प्राप्त कर पाएंगे। व्यवसाय के लाभ के लिए अतीत में किए सभी कार्यों व प्रयासों का फल प्राप्त होगा। अपने विरोधी का सम्मान कर अपने दृष्टिकोण पर डटे रहेंगे तो अच्छा होगा। अपनी सामान्य क्षमता से कुछ अतिरिक्त परिश्रम व प्रयास करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा।
नकारात्मक घटनाएं- जुए व रेस जैसे कार्यों में संलग्न रहना खतरनाक साबित हो सकता है। क्रोध, हताशा, घृणा व पूर्वाग्रहों के कारण हानि का सामना करना पड़ेगा। व्यक्तिगत संघर्ष के कारण सभी के स्वयं के प्रति विरोधी होने का आभास होगा। कड़ी स्पर्धा होने के कारण कई बार हताशा का सामना करना पड़ेगा।
|
|