फाइव ऑफ कप्स
|
कार्ड के गुण- फाइव ऑफ कप्स नामक करई विकास, समृद्धि, नवनिर्माण, आदि बात. से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव सेउपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- अपूर्णता, अपेक्षित परिणामों की अप्राप्ति, रिश्तों के टूटने का खतरा, अपमान, दुख।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से नवनिर्माण की नई संभावनाओं का उदय होगा तथा विकास और समृद्धि होगी। प्रतिफल की इच्छा किए बिना लोगों के लिए कार्य करेंगे तो निराशा से बचे रहेंगे। सचेत होकर हानि के खतरे को समाप्त करने के लिए उपाय खोजें तो उससे होने वाले दुख, अपमान व प्रतिवाद से बच पाने में समर्थ होंगे। अतीत में हुए नुकसान को भूलकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा।
नकारात्मक घटनाएं- भारी हानि के कारण दुख, अपमान तथा प्रतिवाद का सामना करना पड़ सकता है। अपेक्षित परिणामों की अप्राप्ति तथा उचित प्रतिफल न मिलने के कारण उदास रहेंगे।
|
|