पेज ऑफ वैंड्स

कार्ड के गुण- पेज ऑफ वैंड्स नामक कार्ड परिवर्तन, नई शुरुआत, रचनात्मकता, प्रेम संबंध, जोश, व्यक्तिगत शक्ति आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- आवेगाशीलता, अपरिपक्वता,तुनकमिजाजी, आक्रामकता, निराशावादिता।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से रचनात्मक ढंग से आपका जीवन बदल जाएगा। अवसरों का लाभ उठाएंगे तो अपना भाग्य बदल पाने में समर्थ हो सकेंगे। प्रेम संबंधों की अभिव्यक्ति व अपनी बात मनवाने के लिए यह समय अति अनुकूल है। सकारात्मक रहें तथा जोश से कार्य करें। स्वयं को अभिव्यक्त कर अपनी रचनात्मक और व्यक्तिगत शक्ति का प्रयोग करें तो अच्छा होगा।

नकारात्मक घटनाएं- किसी बुरी खबर की प्राप्ति होगी जो आपके अस्तित्व तथा व्यक्तिगत लक्ष्य को प्रभावित करेगी। निराशावादिता घर कर लेगी तथा आप दूसरों को नीचा
दिखाकर स्वयं को आनन्दित महसूस करने लगेंगे। नीच भावनाओं से ग्रस्त होकर आक्रामक प्रवृत्ति के बन जाएंगे जिससे समाज में आदर एवं प्रशंसा के पात्र नहीं बन सकेंगे। आपके आवेग तथा तुनकमिजाजी के कारण कार्य बिगड़ जाएंगे, जिससे हानि होगी।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285