पेज ऑफ कप्स
|
कार्ड के गुण- पेज ऑफ कप्स नामक कार्ड निर्माण, नई शुरुआत, कोमलता, तरुणता, जन्म,क्षमताओं, संवेदनात्मकता, आध्यात्मिक मुद्दे, यात्रा, भावनात्मकता आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- अपरिपक्वता, भावनात्मक कठिनाइयां, नशीली वस्तुओं का सेवन ।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप कठिन स्थिति से उबरकर सुखद जीवन व्यतीत कर सकेंगे। व्यवसाय में किसी नई परियोजना जीवन में नए संबंध की तथा परिवार में नए जन्म का योग बनेगा। आध्यात्मिक यात्रा पर भी जाना हो सकता है।
नकारात्मक घटनाएं- अपरिपक्वता के कारण भावनात्मक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। भावनात्मक रूप से असुरक्षित तथा स्वस्थ संबंध कायम करने में असमर्थ होंगे। रिश्तों में उचित प्रतिफल न मिलने के कारण अपनी ही दुनिया में रहेंगे।
|
|