नाइन ऑफ वैंड्स

कार्ड के गुण- नाइन ऑफ वैंड्स नामक कार्ड स्वास्थ्य, आत्मसंयम, धैर्य, शक्ति, ऊर्जा आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक
प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- लाभ के लिए संघर्ष से विमुखता, दागदार चरित्र, खराब स्वास्थ्य, कार्य के प्रति अरुचि, अत्यधिक श्रम, तनाव, शत्रुओं द्वारा विरोध, ऊर्जा का दुरुपयोग, अप्रत्याशित समस्याएं।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपको शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आत्मसंयम और संतुलन की प्राप्ति होगी। ऊर्जा का सदुपयोग करने से आपको चमत्कारिक शक्ति प्राप्त होगी। धैर्यवान और सावधान रहेंगे तो सफल होंगे। अति श्रम से बचकर स्वयं को तनावमुक्त रखें तो अच्छा होगा। बुरे वक्त में अपने प्रियजनों या शुभचिंतकों से सहायता लेंगे तो आपके अनुकूल रहेगा।

नकारात्मक घटनाएं- गुप्त शत्रुओं के विरोध से हानि होगी। अप्रत्याशित समस्याएं उत्पन्न होंगी। कार्य के प्रति अरुचि होने तथा ऊर्जा का दुरुपयोग करने से व्यवसाय में हानि होगी। अत्यधिक श्रम के कारण तनाव उत्पन्न होगा, परिणामस्वरूप स्वास्थ्य खराब रहेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285