नाइन ऑफ कप्स

कार्ड के गुण- नाइन ऑफ कप्स नामक कार स्वास्थ्य, सफलता, सुख, व्यक्तिगत एकता, पूर्णता, विकास, उन्नति, स्थायित्व, विजय, वित्तीय सुदृढ़ता, प्रेम, मित्रता, भौतिक आनंद, अभिलाषाओं, संतुष्टि, सौभाग्य, समृद्धि आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः. इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- आरामतलबी, निराशा, स्वप्न, भ्रांति।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप शारीरिक व मानसिक दोनों स्तरों पर सुखों का उपभोग करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपेक्षित सफलता तथा भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। अभिलाषाओं के पूर्ण होने पर संतुष्टि तथा समृद्धि की प्राप्ति होगी।

नकारात्मक घटनाएं- सांसारिक इच्छाएं अधूरी रहने से निराशा का सामना करना पड़ेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285