नाइट ऑफ वैंड्स
|
कार्ड के गुण- नाइट ऑफ वैंड्स नामक कार्ड आत्मविकास, आत्मानुभूति, आत्मबल, जोश, ऊर्जा, रचनात्मकता, मानसिक अंतर्ज्ञान, उदारता, ईमानदारी, यात्रा आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- कामुकता, क्रोध, ईर्ष्या, उतावलापन, विवेकहीन प्रवृत्ति, शक्ति का ह्रास या नकारात्मक उपयोग, कार्य में विलम्ब, निराशा।
सकारात्मक घटनाएं- यह विकास का कार्ड है। इसके प्रभाव से यात्रा का योग बनेगा। अपनी आत्मिक वृद्धि के लिए जोखिम लेना अच्छा होगा। आप सभी कार्य जोशपूर्ण ढंग से करेंगे। क्रोध और ईर्ष्या से बचेंगे तो आपके अनुकूल होगा।
नकारात्मक घटनाएं- क्रोध, ईर्ष्या तथा आवेग में आकर कार्य बिगाड़ देंगे। कार्य में विलम्ब तथा अवरोधों के कारण निराशा और क्रोध की उत्पत्ति होगी। कार्य को पूर्ण करने के लिए अपनी शक्ति का नकारात्मक उपयोग करेंगे।
|
|