नाइट ऑफ कप्स

कार्ड के गुण- नाइट ऑफ कप्स नामक कार्ड वस्तु के आगमन, नए निमंत्रण, भावनात्मकता, जोश, मिलनसारिता, ऊर्जा, ईमानदारी आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- अधिक संवेदनशीलता और भावुकता, चिड़चिड़ा और ईर्ष्यालु स्वभाव, गैरजिम्मेदारी, जल्दबाजी, स्वार्थीपन।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप अपनी भावनाओं पर पूर्णतया नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे। किसी नई वस्तु का आगमन होगा तथा नए-नए निमंत्रण प्राप्त होंगे। दिमाग से अधिक तथा दिल से कम काम लें तो अच्छा होगा। मिलनसार होने के कारण नए लोगों का जीवन में आगमन होगा। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने से अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर सकेंगे।

नकारात्मक घटनाएं- दिल से अधिक तथा दिमाग से कम सोचने के कारण हानि होगी। तथ्यों को एकत्र किए बिना निर्णय करने के कारण वे गलत साबित होंगे।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285