नवमुखी रूद्राक्ष
|
कौन धारण करें- वे जातक जिनको अकाल मृत्यु का भय हो अथवा जिनके मन में हमेशा अनिष्ट का भय हो जाता हो, जिनके प्रत्येक कार्य में हमेशा विघ्नबाधा आती हो अथवा जिनको बार-बार नज़र लगती हो अथवा घर में अकारण ही कलह हो जाता हो अथवा बार-बार गम्भीर खतरों का शिकार होते हैं अथवा मृत्युतुल्य कष्ट भोगते हैं तो ऐसे जातकों को नवमुखी रुद्राक्ष धारण करना विशेष फलदायी होता है।
रोगनिवृत्ति- वे जातक जिनको चिड़चिड़ापन रहता हो अथवा श्वेतकुष्ठ हो अथवा चर्मरोग हो अथवा विष प्रभाव या विषेले जन्तु से भय हो अथवा जलोदर रोग हो अथवा मानसिक रूप से रोगी हो, उनको नवमुखी रुद्राक्ष धारण करने से उक्त रोगों में लाभ मिलता है।
|
|