द्वादशमुखी रुद्राक्ष
|
कौन धारण करें- जिन व्यक्तियों को आत्मसम्मान की चिन्ता रहती हो अथवा किसी का परोपकार एवं मदद करने के बाद भी उलाहन्म मिलता हो अथवा अपयश मिलता हो अथवा जिनको अग्नि, हिंसा से भय लगता हो अथवा दुर्घटना होती हो अथवा बार-बार सामान खो जाने अथवा चोरी हो जाने जैसी बातों का सामना करना पड़ता हो, उनको द्वादशमुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिये।
रोगनिवृत्ति- जिन लोगों को नेत्रविकार हो, मन में घबराहट रहती हो अथवा हृदयरोग हो अथवा हड्डियों सम्बन्धी कोई रोग हो अथवा केश झड़ने या केश सम्बन्धी किसी प्रकार का रोग हो तो उनको द्वादशमुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिये। ऐसा करने से उक्त रोगों से बचाव एवं लाभ होने की सम्भावना बलवती हो जाती है।
|
|