दोमुखी रुद्राक्ष

कौन धारण करें- ऐसे लोग जो अत्यधिक भावुक हों अथवा जो अतिकाल्पनिक हों अथवा जिनको निर्णय लेने में बार-बार परेशानी होती हो अथवा जिनका निश्चय दृढ़ न हो अथवा जो बार-बार अपना निर्णय बदलते हों, उनको दोमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिये। ऐसा करने से उनको अवश्य लाभ होगा। रोजगार एवं दोमुखी रुद्राक्ष- मानसिक कार्य करने वाले, लेखक, कलाकार,वनस्पति, तरल पदार्थ, दुग्ध या डेयरी उत्पाद के कार्य वाले, नाविक या जलसेना से जुड़े व्यक्तियों, काल्पनिक कार्य करने वाले, नर्स, बच्चों का पालनाघर चलानेवाले एवं जनसम्पर्क के कार्य से जुड़े व्यक्ति इसे धारण करते हैं तो वे अपने क्षेत्र में अत्यधिक उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।

रोग निवृत्ति- मानसिक रोग, मौसमी परेशानी, सर्दी, नजला-जुकाम, रक्तविकार, श्वसन, फेफड़े सम्बन्धी रोग, जलोदर, मिर्गी रोग से पीड़ित व्यक्ति इसे धारण करें तो उनको रोग मुक्ति में आशातीत लाभ हो सकता है।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285