दी हैंग्ड मैन
|
कार्ड के गुण- दी हैंग्ड मैन नामक कार्ड लचीलापन, पुनर्जन्म, मुक्ति, रिहाई आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- सांसारिकता (भौतिकवाद), अहम्, इच्छाशक्ति का अभाव, खराब स्वास्थ्य, दबाव व चिंता, स्वार्थीपन, ब्लैकमेल, शीघ्र प्रभावित हो जाना, प्रतीक्षा।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप अधिक लाभ अर्जित करेंगे। अपने अंतर्मन की आवाज सुनेंगे तो लाभान्वित होंगे। परीक्षा की घड़ी में धैर्य से काम लेंगे तो अच्छा होगा। शीघ्रता के भाव तथा जल्दबाजी को त्यागेंगे तो लाभ होगा।
नकारात्मक घटनाएं- इच्छाशक्ति के अभाव में अपने मार्ग से भटक सकते हैं। शीघ्रता तथा जल्दबाजी में निर्णय लेने के कारण हानि होगी।
|
|