दी हायरोफेंट

कार्ड के गुण- दी हायरोफेन्ट नामक कार्ड सलाह, मशवरा, ज्ञान, आध्यात्मिक सांत्वना. स्वपहचान, निष्ठा, परंपरागत अनुरूपता, नैतिक कानून आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- गलत सूचना, निष्ठाहीनता, कुटिल भटकाव, गलत मशवरा, संशय, उल्टा-सीधा व्यवहार, कटु भाषण, चाटुकारिता।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप सही और गलत की पृष्ठभूमि को पहचानने में सक्षम हो सकेंगे तथा मानसिक क्लेश का अंत होगा। कोई शिक्षक, गुरु या परामर्शदाता तथा परम्पराएं आपका मार्गदर्शन करेंगी तथा संशय दूर होंगे। आपमें विवाह की कामना जागृत होगी। ज्ञानार्जन कर समझदारी में विकास होगा, परिणामस्वरूप जागरूक होंगे। स्वयं को नियमों के साथ समायोजित करते हुए रीति-रिवाजों के भीतर ही कार्य करेंगे। किसी संगठन या समूह से के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आपके प्रभाव और रुतबे में वृद्धि होगी। आप साहसी व उत्साही व्यक्ति हैं जो अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं कर सकते हैं। आप एक शक्तिकेंद्रित व्यक्ति हैं जो अन्य लोगों पर अपना प्रभाव डाल सकता है। अपना हक प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ेंगे तो सफल होंगे। मजबूत सिद्धांतों के अनुसार कार्य करते हुए नियम और मार्गनिर्देश लागू करेंगे तथा सुनिश्चित व्यवस्था का संचालन करेंगे।

नकारात्मक घटनाएं- कोई व्यक्ति आप पर जबरदस्ती अपनी हुकूमत चलाकर आपको दबाने की कोशिश करेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285