दी हाई प्रीस्टेस

कार्ड के गुण- दी हाई प्रीस्टेस नामक कार्ड आंतरिक आभास, आंतरिक कार्यक्षमता, जागरूकता, बुद्धिमत्ता, रहस्य, मनोवैज्ञानिक योग्यता, दैवी शक्ति आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण-अंतर्प्रज्ञा शक्ति का अभाव, भावनात्मक असुरक्षा, रहस्यात्मकता, व्यवधान, विरोध, अकर्मव्यता, आलस्य, असंतुष्टि ।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से किसी राज का पर्दाफाश होगा। आंतरिक आभास तथा अंतर्प्रज्ञा शक्ति को अपना मार्गदर्शक बनाएं तो सुखी जीवन का भोग कर पाएंगे। अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर तथा अपनी योग्यताओं का पूर्ण उपयोग कर सही क्षेत्र में प्रयोग करेंगे तो लाभ होगा। शांति से प्रतीक्षा करने पर ध्येय की प्राप्ति होगी।

नकारात्मक घटनाएं- साहस व विश्वास की कमी के कारण अरुचिकर स्थितियों से भी समझौता कर लेंगे।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285