दी हरमिट

कार्ड के गुण- दी हरमिट नामक कार्ड, आत्मनिरीक्षण, मार्ग-निर्देशन, आत्मविश्लेषण ,शांति ,सलाह ,धैर्य आदि बातों से संबंधित विचार ,संयम ,योजना ,कार्य ,घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा।अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण-  हठधर्मिता, शक्कीपन, भय, अधीरता, बेवकूफी, घमंडीपन, एकाकीपन,अभाव।

सकारात्मक घटनाएं-  किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर आत्मविश्लेषण करके निर्णय लें तो लाभान्वित होंगे।अपने विकल्पों को धैर्य के साथ परखें तथा अधीरता का त्याग करना उचित होगा।स्वयं में उत्साह का सृजन करें तथा परिस्थितियों से लड़ने के लिए तत्पर रहें।

नकारात्मक घटनाएं- संशयों के कारण आप किसी की सलाह न मानकर घमंडीपन तथा हठधर्मिता में रहेंगे और हानि उठाएंगे| उत्तेजना तथा उतावलेपन के साथ निर्णय लेने के कारण परेशानियां आएंगी। 

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285