दी स्ट्रेन्थ

कार्ड के गुण- दी स्ट्रेन्थ नामक कार्ड ताकत, इच्छाशक्ति, करुणा, धैर्य, साहस, विजय, धीरता, मानसिक दृढ़ता, ईमानदारी, संकल्प, सहनशीलता, ऊर्जा, आंतरिक शक्ति आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- कायरता, भय, जड़त्व, पराजय, असुरक्षा, हताशा, निराशा, अवसर खोना।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से स्वास्थ्य में लाभ होगा। विकट परिस्थितियों में सहनशक्ति से काम लेंगे तो विजय आपकी होगी। साहस, ताकत और ईमानदारी से सभी चुनौतियों पर हावी हो सकेंगे तथा ईर्ष्या पर काबू पा सकेंगे। खोए हुए अवसरों की पुनः प्राप्ति होगी। अपने भय से ऊपर उठकर कठिनाइयों का सामना करेंगे तथा हताशा से शांतिपूर्वक निबटेंगे तो अच्छा होगा। आंतरिक इच्छाशक्ति तथा आत्मबल का प्रयोग करेंगे तो अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे। दूसरों को खुले दिल से स्वीकार कर उनकी गलतियों को क्षमा करेंगे तो अच्छा होगा। कमजोरी, पराजय, कायरता, असुरक्षा आदि को त्यागकर अपनी अभिलाषाओं की पूर्ति में जुट जाएं।

नकारात्मक घटनाएं- भय के कारण विपरीत परिस्थितियों के सामने समर्पण कर देंगे। ताकत और साहस के अभाव में अन्याय को भी स्वीकार कर लेंगे।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285