दी स्टार
|
कार्ड के गुण- दी स्टार नामक कार्ड आशा, सदाशयता, गंभीरता, भरोसा, प्रेम, इच्छाओं, स्वास्थ्य, आध्यात्मिक जागरूकता, उम्मीद, संतुष्टि, उदारता आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- स्वयं पर शक, भरोसे की कमी, निराशावादिता।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपमें उम्मीद तथा निष्ठा का दृढ़ीकरण होगा। नए संबंध बनेंगे तथा नए उद्यम के योग बनेंगे। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी तथा अप्रत्याशित उपहारों की प्राप्ति होगी। दुख की समाप्ति होकर एक नई आशा और संतुष्टि की प्राप्ति होगी। अपने भयों से मुक्ति पाकर संशय के परे हो जाएंगे।
नकारात्मक घटनाएं- स्वयं के प्रति अविश्वासी तथा अपनी योग्यताओं पर विश्वास न होने के कारण कई अच्छे अवसरों से हाथ धोना पड़ेगा।
|
|