दी लवर्स
|
कार्ड के गुण- दी लवर्स नामक कार्ड इच्छा, संबंध शारीरिक आकर्षण, विश्वास, प्रेम, यौन प्रतिबद्धता, आत्मीय संबंध, जोखिम, आनंद, भावनात्मक संतोष, मानसिक स्थिति आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- वासना, प्रलोभन, अनिर्णय, अलगाव, असफल प्रेम संबंध में भावनात्मक हानि, संशय।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपके जीवन में नए प्रेम संबंध का प्रवेश होगा जिसके कारण आपका जीवन प्रभावित होगा। जोखिम उठाने के कारण आप आनंद तथा भावनात्मक संतोष की प्राप्ति कर सकेंगे। स्वयं के प्रति ईमानदार होकर प्रलोभनों से ऊपर उठकर दिल की बात सुनेंगे तो सुखमय जीवन का लाभ उठा सकेंगे। दूसरों के साथ सहानुभूति रख आत्मीय संबंध कायम करेंगे। आंतरिक ऊर्जा का इस्तेमाल कर सही व गलत का चुनाव करेंगे तो अच्छा होगा।
नकारात्मक घटनाएं- जोखिम उठाने के भय के कारण आप कर्तव्यों के बंधन में जकड़े रहेंगे। किसी प्रलोभन में आकर अपने नैतिक मूल्यों से बेईमानी करेंगे। यौनाकर्षण के कारण विवाह संबंधों में हानि होगी, आपके निर्णय मस्तिष्क की अपेक्षा हृदय से अधिक प्रभावित होंगे जिसके कारण क्षति होगी।
|
|