दी मैजिशियन

कार्ड के गुण- दी मैजिशियन नामक कार्ड कर्म, शक्ति, मौलिकता, आत्मविश्वास, व्यक्तिगत छाप, आकर्षण, इच्छाशक्ति, नई शुरुआत, नए अवसर, नए उद्यम, साहस, उमंग, उत्साह, एकाग्रता, जागरूकता, क्षमता आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा । अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- चालबाजी, धोखाधड़ी, आत्मविश्वास में कमी, अनिर्णय की स्थिति, सत्ता की लालच शक्ति का दुरुपयोग आदि।

सकारात्मक घटनाएं- स्वयं तथा अपनी योग्यताओं पर भरोसा कर अवसरों का लाभ उठाएंगे तो नए अवसरों की प्राप्ति होगी तथा सफलता हासिल होगी। दूसरों पर विश्वास सोच-समझकर करें तो अच्छा होगा। अपनी सृजनशीलता, उत्साह तथा ऊर्जा के कारण आप लोगों से अपना काम करवा पाएंगे तथा मनचाही इच्छाओं को साकार रूप दे पाने में सक्षम हो पाएंगे। अपनी प्रतिभा का पूर्ण उपयोग कर जागरूकता के साथ कार्य करेंगे तो आपकी सभी योजनाएं पूर्ण होंगी। अपनी पूरी इच्छाशक्ति का प्रयोग कर, सारे भटकावों से परे होकर स्वयं को एक ही लक्ष्य पर केंद्रित करेंगे तो उद्देश्य की प्राप्ति कर पाएंगे। कपटी लोगों से सावधान रहें तो अच्छा होगा।

नकारात्मक घटनाएं- चालाक और धोखेबाज होने के कारण आप भरोसे के लायक नहीं होंगे।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285