दी मून

कार्ड के गुण- दी मून नामक कार्ड कल्पनाशीलता, अप्रत्याशित संभावनाओं, रोशनी व प्रकाश का अनुभव आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- भय, भ्रम, झूठ, मक्कारी, प्रगति की कमी, परेशानी, चिंता।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपके सभी संशयों का नाश होगा तथा आपको सही मार्ग की प्राप्ति होगी। मजबूती, धैर्य, स्पष्ट मस्तिष्क तथा तर्कपूर्णता से निर्णय लेकर कार्य करेंगे तो सफलता हासिल करेंगे। किसी कलात्मक अभिव्यक्ति के कारण अप्रत्याशित अवसर प्राप्त होंगे।

नकारात्मक घटनाएं- मन में झूठ तथा मक्कारी होने के कारण हमेशा चिंता से ग्रस्त रहेंगे। भय और चिंताएं प्रगति की राह में बाधा बनेंगी। संशय के कारण आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285