दी टॉवर

कार्ड के गुण- दी टॉवर नामक कार्ड पुनर्मूल्यांकन, बदलाव, आशीर्वाद, बल आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- अचानक परिवर्तन, पराभव, व्यवस्था-भंग, विनाश, दुख, पराजय।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से अहितकारी घटनाएं समाप्त होंगी तथा आप अधिक दृढ़ तथा मजबूत होंगे। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे तो जीत आपकी होगी। अतीत को भूलकर आगे बढ़ें तथा पिछली गलतियों को पुनः न दोहराएं।

नकारात्मक घटनाएं- इसका प्रकटीकरण आने वाले किसी बड़े विध्वंस का सूचक है। अप्रत्याशित सदमे तथा अहितकर घटनाओं के चलते असुविधा का सामना करना पड़ेगा। आपकी विद्रोही प्रकृति के कारण घर में समस्याएं उत्पन्न होंगी तथा आपको अलगाव का सामना करना पड़ सकता है। आप पर बेवजह लांछन लग सकता है। आपके द्वारा किए गए निर्णयों द्वारा भौतिक तथा भावनात्मक रूप से क्षति होगी जिसके कारण जीवन में खलबली मच जाएगी।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285