दी टैम्परेन्स
|
कार्ड के गुण- दी टैम्परेन्स नामक कार्ड समरसता, स्वास्थ्य, समझौता, नियमन, शांति, आत्मनियन्त्रण आदि बातों से संबंधित विचार,संयम,योजना,कार्य,घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा| अतः इस काड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- अधीरता,दूरदृष्टि की कमी,संघर्ष,लड़ाई-झगड़े,घरेलू मन- मुटाव,भोग विलास।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप में आंतरिक संतुलन उत्पन्न होगा।विवादित मुद्दों को धैर्य व ठंडे दिमाग से सुलझाएं तो लाभ होगा।किसी अपने का मार्गदर्शन मिलेगा।सहकारिता के भाव का उदय होगा तथा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
नकारात्मक घटनाएं- जल्दबाजी में निर्णय लेने के कारण प्रगति कुंठित होगी।भोग विलास की प्रवृत्ति होने के कारण घरेलू झगड़े आरंभ हो जाएंगे।
|
|