दी जस्टिस
|
कार्ड के गुण- दी जस्टिस नामक कार्ड न्याय, सत्य, निष्ठा, संतुलन, जिम्मेदारी, ईमानदारी, निर्णय, तर्क आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- पूर्वाग्रह, अन्याय, गलत निर्णय, तरफदारी, बुरी सलाह, गलत कानूनी निर्णय, हेराफेरी, चालाकी, नशा।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से किसी भी मुकदमे में आपके पक्ष में न्याय होगा। अतीत में किए हुए प्रयत्नों का लाभ प्राप्त होगा। सावधानी तथा सतर्कता से कार्य करें तथा सही परामर्श प्राप्त करने का प्रयास करेंगे तो लाभान्वित होंगे। ईमानदारी, निष्ठा तथा आदर्शवादिता के साथ कार्य करेंगे तो अच्छा होगा।
नकारात्मक घटनाएं- अपनी गलतियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। नैतिक सिद्धांतों के आधार पर कार्य करते हुए निष्पक्ष बने रहेंगे तो आपके अनुकूल होगा।
|
|