दी जजमेन्ट
|
कार्ड के गुण- दी जजमेन्ट नामक कार्ड पुनर्जन्म, पापमोचन, नया विभव, विगत के प्रयत्नों के लिए पुरस्कार, विवेक, उत्साह, स्वास्थ्य आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- अपराध बोध, हानि, आत्मग्लानि, विलंब, भय, हठधर्मिता।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपको विगत के प्रयत्नों के लिए प्रतिफल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति नए उत्साह की प्राप्ति होगी। परिवर्तन को स्वीकार कर आगे बढ़ेंगे तो नई दिशा की प्राप्ति होगी। अतीत की गलतियों को भूलकर खुले दिल और दिमाग से निहूँद्व होकर निर्णय लेंगे तो अच्छा होगा। नए अवसरों को ग्रहण करेंगे तो लाभ की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक घटनाएं- विलंब तथा व्यवधान से घबराकर कार्यों को बिगाड़ लेंगे, परिणामस्वरूप अच्छे अवसर खो देंगे। स्वयं पर अविश्वास तथा पुरानी गलतियों की आत्मग्लानि के कारण हानि उठानी पड़ेगी। आपके हित में होने वाली घटनाएं विपरीत रूप ले सकती हैं अथवा विलंबित हो सकती हैं।
|
|