दी चैरियट

कार्ड के गुण- दी चैरियट नामक कार्ड विजय, गतिजता, इच्छाशक्ति, अनुशासन, हिम्मत, दृढ़ता, स्पष्टता, यात्रा, परिवर्तन,निर्णय क्षमता, आत्मनियन्त्रण, भरोसा, शुभ समाचार, आत्मविश्वास, आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- क्रोध, तानाशाही, अहम्, स्वार्थीपन, घमंड, विलंब, हताशा, चुनौतियां, समस्याएं, संघर्ष।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप संशयों से उबर पाएंगे तथा किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपनी योग्यताओं तथा क्षमताओं पर विश्वास करके प्रयत्न जारी रखेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। चुनौतियों और समस्याओं का पूरी दृढ़ता, साहस और आत्मविश्वास से सामना करेंगे तो लाभान्वित होंगे, यात्रा के योग बनेंगे तथा मनोवांछित वाहन की प्राप्ति होगी। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए परिवर्तन का निर्णय अपनाएंगे तो अपनी महत्वाकांक्षाओं तथा सपनों को साकार
रूप दे पाएंगे। संघर्ष तथा टकरावों के पश्चात विजय की प्राप्ति होगी। प्रतिस्पर्धा में आगे निकलकर सर्वोच्च स्थिति प्राप्त करेंगे।

नकारात्मक घटनाएं- कोई प्रभावशाली व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए बलपूर्वक आपसे बात मनवाने की कोशिश करेगा। यात्राओं में विलंब व देरी होने के कारण निराशा का सामना करना पड़ेगा। हठ, घमंड तथा अहम् के कारण महत्वाकांक्षाएं अपूर्ण ही रह जाएंगी तथा हताशा का सामना करना पड़ेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285