दी एम्प्रेस
|
कार्ड के गुण- दी एम्प्रैस नामक कार्ड उत्पादकता या उर्वरता, जन्म, मातृत्व, समरसता, प्रकृति, समृद्धि, वैभव, हर्ष, प्रेम, आनंद, कलात्मक महत्वाकांक्षा, सृजनशीलता, भरोसा, सफलता, सुरक्षा आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- घरेलू झगड़े, भावनात्मक ब्लैकमेल, असुरक्षा की भावना, गरीबी, अनुर्वरता, अनचाहा गर्भ, दबी हुई कलात्मक अभिरुचियां।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप प्रकृति से संबंधित किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की ओर ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। प्रेम में कामना के अनुरूप परिणाम तथा प्रतिफल मिलेगा। अपनी सृजनशीलता को प्रोत्साहित करेंगे तो समृद्धि व सफलता की प्राप्ति होगी। सफलता, उर्वरता, मातृत्व, भावनात्मक सहयोग, सुरक्षा तथा हर्ष की प्राप्ति होगी। इंद्रिय सुख तथा भौतिक आनंद की प्राप्ति भी होगी।
नकारात्मक घटनाएं- किसी के द्वारा आपको भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया जा सकता है।धन संबंधी चिंताएं रहेंगी।
|
|