दी एम्परर
|
कार्ड के गुण- दी एम्परर नामक कार्ड उपलब्धि, सत्ता, सुरक्षा, नियमितता, सहारा, भरोसा, अनुशासन, पोषण, दृढ़ीकरण, तर्क एवं इच्छाशक्ति, न्याय, सम्मान, आत्मविश्वास, व्यवस्था, वैभव आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा।अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- कमजोरी, अपरिपक्वता, असफलता, महत्वाकांक्षा, सत्ता की लालसा, कामी , क्रियाक़िलाप, दगाबाजी, तानाशाही, किसी सत्ताधारी व्यक्ति के कारण असुरक्षा की भावना, चोट।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से उपलब्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा। किसी पुरुष का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ेगा तथा वह व्यक्तिगत तथा व्यापारिक मामलों में आपकी सहायता करेगा।
नकारात्मक घटनाएं- अपने दकियानूसी विचारों को न बदल पाने के कारण जीवन में क्लेश रहेगा। संशय, निष्ठाहीनता तथा आत्मविश्वास की कमी के कारण उल्टा-सीधा बर्ताव करेंगे।
|
|