थ्री ऑफ वैड्स
|
कार्ड के गुण- थ्री ऑफ वैड्स नामक कार्ड दीर्घ दृष्टिकोण, धन, सफलता, हिम्मत, धैर्य, आत्मीय खोज, उद्योग, व्यवसाय, नेतृत्व आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- उत्तेजना, घमंड, अक्खड़ता, व्यवसाय में हानि, सहयोग का अभाव, निष्फल प्रयत्न, कार्यों में विलम्ब, चुनौतियां।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से अपने आस-पास घटित होने वाली घटनाओं पर नियन्त्रण रख पाएंगे। निर्भीक होकर नए क्षेत्रों में प्रविष्ट होंगे तो नि:संदेह सफलता आपकी होगी। संयुक्त उपक्रम के माध्यम से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। नई शुरुआत में परिवर्तन और चुनौतियों का सामना करने से लाभ प्राप्त होंगे। संदेहों से मुक्त होकर कार्य करने पर सफल होंगे। अपने विचारों को मान्यता दिलवाकर नेतृत्व की प्राप्ति कर पाएंगे। सीमाओं के परे देखकर दीर्घ दृष्टिकोण का परिचय देंगे तो अच्छा होगा। उत्तेजना को त्यागकर गंभीरता से सोच-समझकर निर्णय लेकर कार्य करना उचित होगा। हिम्मत और धैर्य से कार्य करते रहें। व्यवसाय में वाक्चातुर्य का प्रयोग करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा।
नकारात्मक घटनाएं- उत्तेजना, घमंड और अक्खड़ता से कार्य करने पर हानि होगी। सहयोग के अभाव में प्रयत्न निष्फल होंगे तथा व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ेगा। कार्यों के पूर्ण होने में विलम्ब होगा। नई शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
|
|