थ्री ऑफ कप्स

कार्ड के गुण-  थ्री ऑफ कप्स नामक कार्ड विवाह, उत्सव, शिशु जन्म, खुशी, आनंद, सफलता, नए उपक्रम, पूर्णता, संतुष्टि आदि बातों से संबंधित विचार, संयम योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- निराशा, मित्रता व रिश्तों में टूटन, भ्रष्टाचारी व्यक्तित्व, आरामतलबी।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से अतीत की समस्याओं का निवारण होने से पूर्णता और संतुष्टि की प्राप्ति होगी। किसी भी नई परियोजना या उपक्रम की शुरुआत अच्छी साबित होगी। सभी के सुख-दुख में मदद तथा समाज सेवा करके लोगों की सहायता करेंगे।

नकारात्मक घटनाएं- नए उपक्रमों व यात्रा में खतरों का सामना करना पड़ सकता है। भ्रष्टाचार के कारण मित्रता तथा रिश्तों में दरार आ सकती है। आरामतलब स्वभाव होने के कारण निराशा का सामना करना पड़ेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285