त्रिशक्ति रुद्राक्ष धारण कर पाये किन किन क्षेत्रो में सफलता

 चुनाव में सफलता के लिये

जो व्यक्ति राजनीति में हैं और चुनाव लड़कर विधानसभा अथवा लोकसभा में जाना चाहते हैं अथवा किसी निगम आदि का चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनके लिये ब्रह्मा-विष्णु-महेश रुद्राक्ष धारण करना लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

 बड़े व्यापारियों के लिये
ब्रह्मा-विष्णु-महेश त्रिशक्ति रुद्राक्ष का प्रयोग बड़े एवं प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को भी करना चाहिये । व्यक्ति जैसे-जैसे प्रगति की ओर दूसरों से तेज गति
चलने लगता है, वैसे ही न चाहते हुये भी उसके अनेक शत्रु बन जाते हैं। ऐसे शत्रु गुप्त एवं छिपे रूप से हानि पहुंचाने में लगे रहते हैं। इस प्रकार के निकट के एवं छिपे शत्रुओं से मुक्त तो नहीं रहा जा सकता लेकिन इनके कारण से किये गये हानिकारक कार्यों से आप सुरक्षित रहें, इसके लिये त्रिशक्ति रुद्राक्ष अवश्य धारण करें।
 

चिकित्सकों के लिये
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों को भी ब्रह्मा-विष्णु-महेश अर्थात् त्रिशक्ति रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिये। कई बार इन चिकित्सकों को अनेक लोगों के प्राणों की रक्षा करनी होती है, बड़े ऑप्रेशन करने होते हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा ऐसे दैवीय आशीर्वाद की आवश्यकता रहती है, जो उनके द्वारा किये जा रहे ऑप्रेशन आदि को सफल बना कर रोगी के प्राणों की रक्षा कर सके। परीक्षा में सफलता प्राप्ति प्रयोग

परीक्षा में सफलता प्राप्ति प्रयोग
किसी भी इच्छित वस्तु या पद या उपलब्धि को पाने की पहली सीढ़ी है उसके लिये प्रयास करना या परीक्षा देना। आपको अपने इच्छित की प्राप्ति हेतु परीक्षा में सफलता प्राप्त हो, अवरोध न आयें, इस हेतु त्रिशक्ति रुद्राक्ष का प्रयोग करें। इसका विधिवत् प्रयोग करके धारण करने से आप जिस लगन एवं परिश्रम से प्रयास करते हैं, वह सकारात्मक परिणाम देने लगता है 

रोग निवारण 

यदि कोई जातक बार-बार रोगग्रस्त होता हो, दवा उस पर अपना प्रभाव नहीं दिखा पाती हो तो वह यह उपाय करें। इस उपाय को करने से उसकी रोग है। ऐसा माना जाता है कि शरीर के तत्वों कफ-पित्त एवं वात के असंतुलन से रंग उत्पन्न होते हैं। त्रिशक्ति रुद्राक्ष के प्रयोग से शरीर में इन तत्वों का संतुलन स्थापित होने लगता है ओर रोग निवृत्ति होती है।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285