तीनमुखी रुद्राक्ष
|
कौन धारण करें- वे लोग जिनको बार-बार गुस्सा आता है, वार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं अथवा बार-बार चोट लगती है, जिनको अपने छोटे भाई-बहिनों से परेशानी होती है अथवा उनके सुख में कमी हो अथवा मित्रों से सहयोग नहीं मिलता हो, बार-बार मित्रों की धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, ऐसे जातक तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करें तो उनको उक्त समस्याओं से अवश्य मुक्ति मिल सकती है।
रोग निवृत्ति- जिन जातकों को मज्जारोग हो अथवा पुट्ठों में परेशानी हो पित्तरोग, सूजन, अग्निदाह अथवा गर्मीजनित रोग जैसे फोड़े-फुसी, अल्सर,आंतों में जलन, रक्तविकार आदि की समस्या हो तो तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करने से शीघ्र ही मुक्ति मिलती है।
|
|