टेन ऑफ वैंड्स
|
कार्ड के गुण- टेन ऑफ वैंड्स नामक काई दृंढ निश्चय, अडिगता, सफलता, हर्ष, शांति, पारिवारिक प्रेम आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- बेपरवाह स्वभाव, आरामतलबी, द्वेष, झूठ, चालबाजी, ऊर्जा तथा ताकत का दुरुपयोग, स्वास्थ्य की खराबी, निराशा, चिंता, असफलता, व्यवधान, अस्वीकार्यता का भय, संघर्ष।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप उच्च पद पर आसीन होंगे। जीवन में कठिन समय आने पर रक्षात्मक उपाय करें। दुनियादारी की तरफ गंभीर दृष्टिकोण अपनाएंगे तो अच्छा होगा। चुनौतियों के विरुद्ध तथा समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दृढ़ और मजबूत बने रहें तो सफल होंगे। आवास तथा रोजगार में परिवर्तन का योग बनेगा। सावधानी से कार्य करते रहें।
नकारात्मक घटनाएं- चिंता, तनाव, सिरदर्द, नजर की कमजोरी जैसी बीमारियों के कारण स्वास्थ्य खराब रहेगा। कार्य का आधिक्य रहेगा। लंबित पड़े अथवा शुरू हुए किसी भी मुकदमे में हार का सामना करना पड़ेगा। खुशियों के अभाव में दूसरों की खुशी को बर्बाद करने की इच्छा जागृत होगी। ताकत और ऊर्जा का प्रयोग केवल स्वार्थसिद्धि के लिए होगा। स्वयं को अस्वीकार्यता, मजाक बनने एवं जलालत के भय से दबाकर रखने से ऊर्जा अभिव्यक्ति ऋणात्मक गुणों से पूरित होगी जिसके कारण स्वयं की हानि होगी। आपके द्वारा बनाए गए नियम आप ही के लिए बंधन बनेंगे। अधिक व्यापारिक विकास होने के कारण आप उसका उचित प्रबंधन नहीं कर पाएंगे, परिणामस्वरूप सामाजिक जीवन असंतुष्ट रहेगा।
|
|