टेन ऑफ कप्स

कार्ड के गुण- टेन ऑफ कप्स नामक कार्ड पारिवारिक जीवन, खुशी आनंद, संतुष्टि, संतोष, शांति, घरेलू सुख, पूर्णता, विकास, समृद्धि, मित्रता, रिश्तेदारी, सुरक्षा आदि बातों संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा।अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- परिवार में झगड़ा, मित्रता में हानि, विश्वासघात की संभावना, माता-पिता से विमुखता।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप कुछ नए रिश्तों के संपर्क में आएंगे जो भविष्य में लंबे समय तक साथ देंगे व संतुष्टि प्रदान करेंगे। खुशी, आनंद और संतोष से जीवन समृद्ध होगा। मित्र, शुभचिंतक और रिश्तेदारों के साथ होने से समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

नकारात्मक घटनाएं- परिवार में झगड़ा होने से माता-पिता से विमुखता हो सकती है। मित्रों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285