टू ऑफ कप्स

कार्ड के गुण- कार्ड के समतुल्य होता है और वैसे ही प्रभाव प्रकट करता। ऑफ कप्स नामक कार्ड भागीदारी दोस्ती, प्रेम, रोमांस, विवाह, जोश, भावना, सुन्दरता, शांति आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- दुख-दर्द, नशीली चीजों का सेवन, अर्जित लाभ खोने का भय।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपको प्रेम में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी के चयन के लिए निश्चय ही यह उचित समय है। आपका जुड़ाव विभिन्न समूहों, लोगों, विचारों तथा प्रतिभाओं के साथ होने से एक नई ताकत का सृजन होगा। भागीदारी में कार्य करने के इच्छुक लोगों के लिए यह उपयुक्त समय होता है। शत्रुओं से संधि कर अपने मित्र बढ़ाने के अवसर का लाभ उठाएंगे तो आपके अनुकूल होगा। परिस्थितियों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करेंगे तो अच्छा होगा।

नकारात्मक घटनाएं- आनंद का पीड़ा में रूपांतरण होगा, परिणामस्वरूप मदिरापान में अधिक संलग्न रहेंगे जो खतरनाक हो सकता है। अर्जित लाभ लुट जाने का भय बना रहेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285