टू ऑफ वैड्स

कार्ड के गुण- टू ऑफ वैड्स नामक कार्ड शुचिता, खोज, सहयोग, सत्य, प्रयत्न, नए विचारों, उद्देश्यों, जीवनशैली, कैरियर, साहस, जोश, व्यक्तिगत शक्ति तथा सफलता आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपरोक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- निराशा, अधीरता, घमंड, उत्तेजना, विश्वास की कमी, हताशा, कुंठा, उपेक्षा, कमजोर आत्मरक्षा, रिश्तों का कमजोर होना अथवा टूट जाना।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से जोश से कार्य करने पर आप स्वयं को दुनिया के सम्मुख प्रस्तुत करने में सफल होंगे। प्रतीक्षा करने पर अप्रत्याशित आश्चर्यों की प्राप्ति होगी। आपकी सहायता करने को तत्पर किसी समझदार व्यक्ति की सहायता लेंगे तो अच्छा होगा। अच्छी शुरुआत आपके विरुद्ध हो सकती है परन्तु अधीरता का त्याग करना उचित होगा। कार्य को पूर्ण प्रयत्न के साथ करने पर उन्नति सुनिश्चित है, धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा।

नकारात्मक घटनाएं- निराशा, उत्तेजना, कमजोर आत्मरक्षा, विश्वास की कमी, उपेक्षा, हताशा और कुंठा के समय में सावधानी से कार्य करें, तो अच्छा होगा। असंतुष्ट होकर नए कार्य को करने का जोखिम न उठाएं। अधीरता के कारण अच्छी शुरुआत भी आपके विरुद्ध हो सकती है।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285