छःमुखी रूद्राक्ष

कौन धारण करें- जिन जातकों को पुरुषार्थ के पश्चात् भी उसका पूर्णफल प्राप्त न होता हो, श्री-सम्पन्नता जिनसे रूठी हुयी हो, जो बार-बार शत्रुओं से परेशान होते हों अथवा जिनका स्वास्थ्य निरन्तर खराब रहता हो, उनको छःमुखी रुद्राक्ष धारण करना उपयोगी हो सकता है। ऐसा करने से उनको उक्त समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है तथा श्री की कृपा भी प्राप्त हो सकती है।

रोग निवृत्ति- वे जातक जिनको संतानोत्पत्ति सम्बन्धी किसी प्रकार की बाधा हो अथवा जननांगों में रोग हो, मूत्रविकार, मधुमेह, कफ एवं वायु विकार हो अथवा जिनकी आकर्षण शक्ति कम हो, उनको छ:मुखी रुद्राक्ष धारण करने से उत्त रोंगों से निर्वीत होने से लाभप्रद हो सकते है।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285