चौदहमुखी रुद्राक्ष

कौन धारण करें- वे जातक जिनको रात्रि में भय लगता हो अथवा अनावश्यक मुकदमाबाजी में फंसे हों अथवा जिनको निर्दोष होते हुये भी पुलिस द्वारा पकड़े जाने का भय हो अथवा उन पर कोई अभिचार कर्म अथवा टोना-टोटका करता हो अथवा उन पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो और उसके अशुभ परिणाम मिल रहे हों अथवा गम्भीर रोग. दुर्घटना या अनिष्ट का भय हो तो उन जातकों को विधि पूर्वक चौदहमुखी रुद्राक्ष धारण करने से उक्त समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

रोगनिवृत्ति- सिर, मस्तिष्क से जुड़े रोग यथा मानसिक विकार, मिर्गी अथवा गर्मीजनित दौरे पड़ना, भूत-प्रेत या ऊपरी बाधा से पीड़ित, रक्तविकार, बार-बार चोट लगना, आंतों में घाव या अल्सर एवं एपेंडिक्स जैसे रोगों से पीड़ित जातक चौदहमुखी रुद्राक्ष को धारण करते हैं तो उनको उक्त रोगों में शीघ्र ही मुक्ति मिलते देखी गयी है।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285