चारमुखी रुद्राक्ष और व्यवसाय
|
वे जातक जो सलाहकार, ज्योतिष परामर्शकर्ता, शिक्षा, व्यापार, लेन-देन, ब्याज, कमीशन या दलाली, टेलीफोन, संचार सेवायें, डाक विभाग, बैंक कमोडिटी अर्थात् शेयर मार्केट से जुड़े हों और उसमें सफलता चाहते हों अथवा इसमें अपना भविष्य बनाना चाहते हो तो उनको चारमुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिये। इसके साथ ही जिनको व्यापार में बार-बार घाटा लगता हो या शेयर बाजार की चाल का ठीक-ठीक अनुमान न लगा पाने के कारण जिनका पैसा इस बाजार में डूब जाता हो, वे जातक भी यदि चारमुखी रुद्राक्ष धारण करें तो बाजार में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं ।
|
|