गौरीशंकर रुद्राक्ष

कौन धारण करें- जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो रहा अथवा सगाई बार-बार होकर टूट जाती हो अथवा विवाह पश्चात् पति-पत्नी में मतभेद होता हो अथवा पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहते हों अथवा व्यापार में साझेदारी करना चाहते हों परन्तु साझेदारी बार-बार टूट जाती हो अथवा साझेदार धोखा कर देता हो, उनको गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करना उक्त समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसके अतिरिक्त अनेक ऐसे परिवार, जहां सास-बहू, देवरानी-जेठानी में परस्पर वैचारिक असाम्यता एवं तनाव होता है, उनको मैंने गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करने का परामर्श दिया और उसे धारण करने पर अत्यंत आशानुकूल शुभ परिणाम प्राप्त हुए हैं।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285