क्वीन ऑफ वैंड्स
|
कार्ड के गुण- परिपक्वता, भावनाओं, आत्मभिव्यक्ति,संबंधो, रचनात्मक ऊर्जा, आंतरिक उत्साह, आत्मविश्वास, शक्ति, ईमानदारी, निमा, शांति, आनंद, उन्नति आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- छलपन, स्वार्थ, आत्मकेंद्रित व्यक्तित्व, क्रोधी स्वभाव, अवसाद, ईर्ष्या।
कार्ड से होने वाली घटनाएं- यह कार्ड अपने प्रभाव के अनुसार आपके लिए अच्छी-बुरी दोनों तरह की घटनाएं लेकर आएगा।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से चारों दिशाओं में आपके लिए उन्नति के द्वार खुलेंगे। तीव्र आंतरिक शक्ति व उद्देश्य केंद्रित होने से आप अपनी स्थिति को अपने अनुकूल और उच्चता के स्तर पर लाने में सफल होंगे। अपने पथ पर ईमानदारी व निष्ठा के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छा होगा।
नकारात्मक घटनाएं- आपके क्रुद्ध स्वभाव के कारण शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। आप स्वयं ही स्थितियों को अपने विपरीत बना लेंगे तथा शत्रुओं को हमले के लिए आमन्त्रण देंगे। आत्मकेंद्रित स्वभाव होने के कारण द्वेष व ईर्ष्या मन में घर कर लेगी।
|
|