क्वीन ऑफ कप्स

कार्ड के गुण- क्वीन ऑफ कप्स नामक कार्ड व्यक्तित्व, निष्कपटता, भावना, संबंध, ईमानदारी, जोश, ऊर्जा, प्रेम, मित्रता, शांति, आमोद-प्रमोद, आत्माभिव्यक्ति आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- कल्पनाहीनता, भरोसे की कमी, सुख और आनंद में कड़वाहट भर जाना, स्वभाव में कठोरता, चिंताएं, अस्थायित्व, संदेहपूर्ण व्यक्तित्व, बुरा व्यवहार, चिड़चिड़ा स्वभाव, स्वार्थपरता, क्रोधी, दूसरों को चोट पहुंचाना, बच्चों से अनबन।

सकारात्मक घटनाएं- आपका व्यक्तित्व आकर्षक है और ईमानदारी और निष्कपटता के लिए आपकी प्रशंसा होगी। मित्रतापूर्ण व्यवहार होने के कारण मित्रों का आधिक्य रहेगा। इसके प्रभाव से आप अपनी भावनाओं के प्रति जागरूक होंगे तथा आपमें प्रेमभाव का उदय होने से प्रेम का वातावरण बनेगा। अपनी विशेष ऊर्जा का उपयोग करेंगे तो लाभान्वित होंगे। अपने अंतर्मन की आवाज सुनेंगे तो लाभ होगा। लोगों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहेंगे।

नकारात्मक घटनाएं- संदेहपूर्ण व्यक्तित्व, चिड़चिड़ा स्वभाव, स्वार्थपरता, क्रोधी तथा स्वभाव में कठोरता होने के कारण मित्र नहीं बनेंगे। दूसरों को चोट पहुंचाने से आपको आनंद की प्राप्ति होगी।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285