क्या आपका जन्म9, 18, 27 सितम्बर को हुआ है
|
9, 18, 27 (मूलांक 9) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति 9 या 18 सितम्बर को जन्मे होने पर आप मंगल और बुध के प्रभाव में आते हैं। आपके गुण बहुत कुछ वैसे ही होंगे जैसे जून में इन तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के। अंतर इतना ही होगा कि आप विचारों में या अपनी योजनाएँ पूरी करने में अधिक कूटनीतिज्ञता दिखाएँगे। मेरे मत से मंगल और बुध एक दूसरे के मित्र हैं। मंगल बुध को अपना काफी जोश, ऊर्जा और संकल्प प्रदान करता है। यह ग्रहयोग आपको मन से बहुत सक्रिय बनाएगा और जोखिम तथा दुस्साहस से प्रेम देगा। 9 और 18 जून को पैदा हुए व्यक्तियों की तरह आप भी अपने मुँहफटपन से और वाणी से सीधी चोट कर दूसरों को अपना दुश्मन बना लेंगे। कभी-कभी आप व्यंग्य में बात करेंगे। बहुत पारखी, आलोचक और छोटी-छोटी बातोंपर चिढ़ जाने वाले होंगे। उद्यमों में या इंजीनियरी में या कारखानों के निर्माण में, रचनात्मक काम के लिए आप बहुत उपयुक्त रहेंगे। अपने उद्यमों में मशीनों का काफी उपयोग करेंगे। शल्य-चिकित्सक या दंत-चिकित्सक के रूप में और महीन औजारों से काम लेने में भी आप में काफी योग्यता होगी। सभी नई वैज्ञानिक खोजों में आपकी गहरी दिलचस्पी होगी। दार्शनिक, विचारक या लेखक के रूप में अपने को अभिव्यक्त करने में आपको सफलता मिलेगी। अपने स्वभाव के एक और पक्ष से आप कृषि भूमि के विकास में या नई मशीनों से काम लेने में पहल करेंगे। जून की इन्हीं तिथियों को पैदा हुए लोगों की भाँति आप दुर्घटनाओं और मशीनों से कुछ अधिक ही दुर्घटनाग्रस्त होंगे। पशुओं, विमानों और विमान-यात्रा से भी खतरा हो सकता है। 27 सितम्बर को पैदा होने पर दुर्घटनाएँ अधिक गम्भीर होंगी। आग और आग्नेयास्त्रों से भी खतरा है। आपके कारक ग्रह मंगल-बुध के साथ शुक्र भी हैं। वैसे 9, 18 और 27 सितम्बर को पैदा हुए व्यक्ति जो भी काम करेंगे, उसी में सफल होंगे। आर्थिक दशा आप पैसा कमाने में आम तौर से सफल होंगे। जो काम करेंगे उसी में अपने नये विचारों से बहुत धनी हो जाएँगे। स्वास्थ्य आप बीमारी के बजाय दुर्घटनाओं के अधिक शिकार होंगे। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'नौ' और 'पाँच' हैं। हो सके तो अपनी महत्त्वपूर्ण योजनाएँ और कार्यक्रम इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पूरा कीजिए। 27 सितम्बर को जन्मे लोग 'छः' और 'नौ' अंकों को सबसे महत्त्वपूर्ण पाएँगे। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'नौ' मूलांक वाले होंगे। आपके 'तीन' 'छ:' और 'नौ' मूलांकों वाले व्यक्तियों के प्रति आकर्षित होने की सम्भावना है। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए लाल, गुलाबी और हल्के रंगों के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : लाल, तामड़ा, लाल या गुलाबी नग, हीरा, रक्त मणि।
|
|