क्या आपका जन्म4, 13, 22, 31 जुलाई हुआ है
|
4, 13, 22, 31 (मूलांक 4) जुलाई को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह यूरेनस, सूर्य, नेचून और चन्द्र हैं। यह ग्रहयोग आपको बहुत असाधारण व्यक्तित्व प्रदान करेगा, लेकिन सम्मानित घटनाओं या सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों के साथ उसका तालमेल बैठना आसान नहीं होगा। आपमें मौलिकता के प्रति प्रबल समान होगा, जो सनकीपन की ओर झुकाव लिए होगा। सम्बन्धियों द्वारा अथवा उन्हें माध्यम बनाकर और घरेलू मामलों में आपके लिए काफी परेशानी और तनाव पैदा होने की सम्भावना है। आप अनेक मुकदमों में फँस सकते हैं और अनेक बार भारी अन्याय का अनुभव करना पड़ेगा। आपको साझेदारियों, सम्बन्धों और विवाहों के मामलों में अत्यन्त सावधान रहना चाहिए। आपमें उच्च अन्तःप्रेरणा होगी और स्वप्न पूर्वज्ञान आदि के मामलों में विचित्र अनुभव होंगे लेकिन इतने संवेदनशील होंगे कि उसका रहस्य कुछ चुने हुए मित्रों को ही बताएँगे। आपमें असामान्य मानसिक योग्यता होगी और जो भी वृत्ति अपनाएँगे, उसमें ऊँचा पद प्राप्त करेंगे। अत्यन्त सफल होने पर भी आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और आराम नहीं मिलेगा। आर्थिक दशा आप बहुत कम व्यक्तियों के साथ आर्थिक मामलों में जुड़ना पसन्द करेंगे। आप में पसन्दगी और नापसन्दगी की तीव्र भावनाएँ होंगी और आपको अपनी अन्तःप्रेरणा के अनुसार चलना चाहिए। सबसे अच्छा यह होगा कि आप अपनी योजनाओं पर अकेले काम करें। आप कुछ विचित्र आविष्कार भी कर सकते हैं जो आपके लिए भाग्यशाली होंगे। आपके विचित्र ढंग से, लीक से हटकर पैसा पैदा करने की सम्भावना है। स्वास्थ्य स्वास्थ्य के बारे में आपके अनेक असामान्य अनुभव होंगे। डॉक्टरों के लिए आपको समझने में कठिनाई होगी। वे आपके बताए लक्षणों पर विश्वास नहीं करेंगे। आपके अपने सम्बन्धियों को भी आपके बारे में काफी गलतफहमी होगी। कहीं विष का प्रभाव न हो जाए, इसके लिए आपको अपने भोजन में भारी सतर्कता बरतनी चाहिए। मछली, घोघे, केकड़े आदि समुद्री भोजन के बारे में विशेष सावधानी की जरूरत है और इनसे बचना चाहिए। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'चार' और 'आठ' रहेंगे। सबसे घटनापूर्ण वर्ष इन्हीं मूलांकों वाले होंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। आपके लिए सबसे अच्छे रंग नीले या सुनहरी, पीला, नारंगी व भूरा रहेंगे। आपके भाग्य रत्न हैं : नीलम, मोती, हीरा, चन्द्रकांत मणि।
|
|