क्या आपका जन्म 9, 18, 27 जून हुआ है

 9, 18, 27 (मूलांक 9) जून को जन्मे व्यक्ति
बुध (ओज) के साथ मंगल आपका कारक ग्रह है। यह योग आपको गहरी, तीक्ष्ण बुद्धि प्रदान करेगा; लेकिन मानसिक रूप से आपको झुगड़ालू और बहस करने वाला बना सकता है। आप मुँहफट होंगे और वाग्बाणों से चोट पहुँचाकर लोगों को शत्रु बना लेंगे। आप आविष्कारक, यांत्रिक और विलक्षण बुद्धि वाले होंगे। रसायन, गणित और विज्ञान से आपको प्रेम होगा। आपमें डायनमो जैसी बिजली रहेगी जिसकी चिनगारियाँ चारों ओर छिटकती दिखाई देंगी। लेखन और आम अभिव्यक्ति में अपनी साफगोई और व्यंग्य शैली से आप काफी विरोध पैदा कर लेंगे। सम्बन्धियों से आपका तनाव रहेगा और भाइयों, बहनों तथा परिजनों से परेशानी। आप बहुमुखी प्रतिभा वाले और कुशल होंगे, किन्तु लीक पर चलना आपके बस का नहीं होगा। आप स्वतन्त्रता-प्रेमी होंगे और किसी भी अंकुश का विरोध करेंगे। आर्थिक मामलों में अनेक बार उातर-चढ़ाव आएँगे; लेकिन कोई बात आपको देर तक निराश या प्रभावित नहीं कर सकेगी। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आप भारी साहस से काम लेंगे। आप लड़ाई में हार सकते हैं लेकिन हर बार मुस्कुराते हुए उठ खड़े होंगे। विपरीत लिंगियों के साथ आपके अनेक प्रसंग और परेशानियाँ रहने की सम्भावना है, आप कानूनी विवादों में फंसेंगे और अपनी अधीरता तथा जल्दबाजी से उनमें हार सकते हैं।
आर्थिक दशा
आवेशी स्वभाव के कारण बिना सावधानी से सोचे-समझे आप योजनाओं की ओर दौड़ पड़ेंगे। लेकिन जोखिम या संयोग वाले आविष्कारों या व्यापार में अनेक प्रकार से भाग्यशाली हो सकते हैं। काम करने के ढंग पर आपके पास कुशल मौलिक विचार होंगे, लेकिन आसानी से साझेदार न मिल पाने के कारण आपकी अनेक उत्तम योजनाएँ धरी ही रह जाएँगी। यदि भविष्य के लिए सावधानी से व्यवस्था नहीं की तो बुढ़ापा कष्ट में कट सकता है।
स्वास्थ्य
बीमारी के बजाय दुर्घटना के शिकार होने की सम्भावना अधिक है। कमर, कंधों, बाहों और हाथों को चोट आएगी। बिजली, हर प्रकार के मोटर, वायु सम्बन्धी दुर्घटनाओं और 27 जून को पैदा होने पर पानी से भी खतरा है। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'नौ' और 'पाँच' हैं। 27 जून को पैदा होने पर दो-सात का भी प्रभाव रहेगा। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'पाँच' और 'नौ' मूलांकों वाले रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति लगाव होगा। 27 जून को पैदा होने पर 2-7 मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति भी। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए मंगल (लाल) और बुध (हल्के चमकीले) के रंग के कपड़े
पहनिए। 27 जून वाले हरे और सफेद रंग के भी। आपके भाग्य रत्न हैं : लाल, तामड़ा, लाल या गुलाबी नग, हीरा तथा चमकीले नग। 27 जून वालों के लिए इनके साथ-साथ चंद्रकांत मणि, मोती और लहसुनिया भी।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285